कैसे बढ़ाएं इम्यूनिटी?

दोस्तो आपका फिर से स्वागत है इस लेख  में जहा में आपको बताऊंगा की कैसे बढ़ाएं इम्यूनिटी साथ मे कुछ खानपान,आयुर्वेद,होम्योपैथी-एलोपैथी,नैचरोपैथी,योग और एक्सरसाइज के बारे मे भी जानेंगे। 

ऐसे बढ़ाएं इम्यूनिटी

  1. खानपान :- दोस्तों आज अगर देखा जाए तो हर बीमारी की शुरुवात हमारे खान पान से ही होती है हम सबसे पहले ये जान लेते है की रोग प्रतिरोधक क्षमता का निर्माण हमारा शरीर  खुद कर लेता है। तो ऐसे मे हमे  हमारी  रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत  के लिए हमारे खान पान मे सभी ऐसी चीजें जो सेहतमंद खाने में आती हैं, उन्हें शामिल कर लेना चाहिए। 

आज की  दोड़ भाग वाली जिंदगी मे देखा जाए तो समय ही नहीं मिल पाता की हम अपने खानपान का ध्यान दे पाए, हम सभी अपने कामों मे इतने व्यस्थ हो जाते है की खानपान का कोई ध्यान नहीं दे पाते 

अक्सर देखा जाता है की आज के लोग बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते है। 

जिसमे junk food सबसे ज्यादा मात्र मे सामील होता है, junk food अगर देखा जाए तो junk food के नाम से ही समझ आता है की junk यानि डस्ट food  यानि कहना मतलब गंदा खाना जिसे हम बड़े चाव से कहते है। 

हालकी  junk food हमारा पेट भरने मे सहायक है लेकिन हमे इससे  कई तरीके की परेशानिया भी होती है फूड पॉइजन, ब्लड प्रेसर, शुगर , ओर गेस से संभनधित कई परेशानिया हो जाए है जिससे की बाद मे हमे ओर भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

आपको खानपान मे सुधार करना होगा फूड सप्लिमेंट्स खाए, खाने में सलाद शामिल करे। विटामिन सी और बीटा कैरोटींस जिससे इम्युनिटी बड़ने मे मदद मिलती है। इसके लिए मौसमी, संतरा, नींबू लें। 

जिंक का भी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बड़ा हाथ है। जिंक का सबसे बड़ा स्त्रोत सी-फूड है, लेकिन ड्राई फ्रूट्स में भी जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है।फल और हरी सब्जियां भरपूर मात्रा में खाएं। ओर तो ओर भरपूर नींद ले । 

विटामिन A & E- विटामिन A एवं विटामिन E एक प्रकार के शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो इंफ्लमैशन (सूजन) को रोकते है साथ शरीर में रोगों से लड़ने वाले कोशिकाओं को बढ़ाते है।

गाजर, पीले व लाल शिमला मिर्च, कद्दू, शकरकंद,आम, खुबानी, संतरा, पपीता, खरबूजा, चकोतरा, नींबू, संतरा, अंगूर, पपीता, स्ट्रॉबेरी, आंवला,दूध और दूध से बने पदार्थ जैसे पनीर, दही आदि अपने भोजन मे सामील करे। 

क्या न खाए 

junk food ओर बाहर के खाने का प्रयोग कम से कम करे साथ ही प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड से जितना हो सके, बचना चाहिए। ऐसी चीजें जिनमें प्रिजरवेटिव्स मिले हों, उनसे भी बचना चाहिए। हम कुछ ऐसी सावधानिया रख कर अपने आप को कई बीमारियों ओर परेशानियों से बचा सकते है। 

2. आयुर्वेद:-

अगर देखा जाए तो आयुर्वेद में भी कई ऐसे रसायन है, जो की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बेहद मददगार होते हैं। रसायन का मतलब केमिकल नहीं है। कोई ऐसा प्रॉडक्ट जो एंटिऑक्सिडेंट हो, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला हो और तनाव  को कम करता हो, रसायन कहलाता है। 

आयुर्वेद हजारों लाखों सालों से उपचार मे उपयोग होता आया है आयुर्वेद मे भी कई जड़ी-बूटिया है जिनका अनुमान नहीं लगाया जा सकता लेकीन कुछ ऐसे जड़ी-बूटिया भी है जिन्हे हम हमारे देनिक जीवन मे उपयोग मे लेते है, जेसे:- अश्वगंधा, शतावरी, आंवले ,गिलोय,हल्दी, शिलाजीत, मुलहठी, तुलसी, लहसुन,  मसलन त्रिफला, ब्रह्मा रसायन आदि, लेकिन च्यवनप्राश को आयुर्वेद में सबसे बढि़या रसायन माना गया है। ओर ये सभी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक हैं। 

3. होम्योपैथी-एलोपैथी:-

होम्योपैथी भारत में लगभग दो-सौ साल पहले आरंभ की गयी थी, होम्योपैथिक दवाओं को पशुओं, पौधों, खनिज के अवशेष और अन्य प्राकृतिक पदार्थों से उर्जा-करण या अंत: शक्तिकरण नामक एक मानक विधि के माध्यम से तैयार किया जाता है होम्योपैथी में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आमतौर पर दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी लोकप्रियता दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है।

एलोपैथी रासायनिक पदार्थों द्वारा बनाया जाता है, आज के समय में एलोपैथी सबसे प्रचिलित चिकित्सा में से एक हैं,जानकारों के मुताबिक एलोपैथी में शरीर की जीवनी शक्ति बढ़ाने को लेकर कोई खास दवा नहीं दी जाती है। एलोपैथी के मुताबिक, सलाह यही है कि आप अपने खानपान का ध्यान रखें, विटामिंस से भरपूर खाना लें और वैक्सीन जरूर लगवाएं। एलोपैथी में वैक्सीन पर ज्यादा जोर होता है। अगर कोई शख्स नॉर्मल है और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक भी है तो भी उसे अपना टीकाकरण पूरा कराना चाहिए। इससे कई  बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

4.-नैचरोपैथी :-

नैचरोपैथी मे बुखार, खांसी और जुकाम जैसे रोगों को शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकालने का मेकनिजम माना जाता है। नैचरोपैथी में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अच्छी डाइट और लाइफस्टाइल को सुधारने के अलावा शरीर को डीटॉक्स भी किया जाता है। शरीर को डीटॉक्स करने के लिए खूब पानी पिएं। हो सके तो गुनगुना पानी पिए। 

5.-योग और एक्सरसाइज:-

रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने मे  योगासन और प्राणायाम सबसे अच्छे उपाय हैं। नियमित रूप योगासन-प्राणायाम करने से शरीर मे चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है साथ-साथ आपको आलसी से भी राहत मिलती है  ओर रोग-मुक्त रहने  में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमे रोजाना 1 घंटा अपने शरीर को देना चाहिए। 

शारीरिक मजबूती के साथ साथ हमे मानसिक मजबूती के लिए कुछ टाइम ही सही लेकिन ध्यान करना भी जरूरी है जिससे हमे शारीरिक शक्ति के साथ साथ मानसिक शक्ति भी प्रबल होती है। 

साथ ही हमे positive सोच के साथ हमेशा हंसते रहना जरूरी है, हंसते रहने से रक्त संचार सुचारु रूप से  होता रहता है ओर  हमारा शरीर अधिक मात्रा में ऑक्सीजन ग्रहण करता है। तनाव मुक्त होकर हँसने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है।

2 thoughts on “कैसे बढ़ाएं इम्यूनिटी?

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share via
Copy link
Powered by Social Snap