Immune system क्या है, Immune system को कैसे मजबूत करे?

दोस्तो आज आपका फिर से स्वागत है इस Jatininfo.com के Motivational And Informational Blog में जहा में आपको बताऊंगा immune system क्या है, immune system को कैसे मजबूत करे?

हमारा शरीर लगातार किसी न किसी प्रकार की बीमारियों से लड़ता रहता है, और हम पर बीमारिया तभी हावी होती है जब हमारा immune system कमजोर होता है.

immune system को हिंदी में रोग प्रतिरोधक क्षमता कहा जाता है, आज हम इस आर्टिकल में जानेगे की immune system को कैसे मजबूत करे !

बदलते मौसम के चलते हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रख पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है हमें हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखना बोहोत जरुरी है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की सबसे बड़ी वजह है, हमारे खाने में पोषक तत्वों की कमी होना.

आज हम बात करेंगे रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बेहतर रखे मजबूत रखे, रोग प्रतिरोधक क्षमता कई बीमारियों से हमें सुरक्षित रखती है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से हमारे शरीर पर बीमारियों का असर जल्दी होता है,ऐसे में शरीर कमजोर हो जाता है, और हम बीमार पड़ने लगते हैं.

ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि हम अपनी इम्यून मजबूत बनाए रखें.और यही हमारे शरीर को बीमारियों के संक्रमण से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है ।

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में खान–पान अहम भूमिका निभाते हैं। ताजे फल और सब्जियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट पाए जाते है और ये विभिन्‍न रोगों से शरीर को बचाते हैं।

खान-पान एवं व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने से Immunity System मजबूत होता है।

 शोधकर्ताओं का मानना है कि आहार, व्यायाम, उम्र, मानसिक तनाव और अन्य कारणों का भी प्रतिरोधक क्षमता पर असर होता है.

हम हमेशा अपने आस-पास या अपने गली-मोहल्ले अपने परिवार में भी देखते है की कुछ लोग बार-बार बीमार पड़ते रहते है.

जबकि कुछ लोग बोहोत कम बीमारियों का शिकार होते है ये सब कुछ हमारी प्रतिरोधक क्षमता के संतुलन और असंतुलन के कारण ही होता है ?

immune system को नियमित खान-पान, व्यायाम, अच्छी नींद आदि से संतुलन बनाकर ठीक रखा जा सकता हैं, शरीर की immune system को कैसे मजबूत करे?

ग्रीन टी और ब्लैक टी,लहसुन,दही,ओट्स,विटामिन डी,विटामिन सी, पोषित सब्ज़ियां, फल, साबूत अनाज खाएं,रोज़ाना व्यायाम करें।

अनियमित दिनचर्या के कारण लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता दिन ब दिन घट रही है।

मौसम बदलाव के कारण बेक्टेरिया व वारयस ज्यादा शक्तिशाली हो जाते है और हमारे शरीर पर अटेक करते हैं. जिससे  हमारा Immune system प्रभावित होता है।

क्यों होती है इम्यूनिटी कमजोर
– शरीर में चर्बी का अनावश्यक रूप से जमा होना।
– वजन बहुत कम होना।
– फास्टफूड, जंकफूड आदि का ज्यादा सेवन।
– शरीर को ठीक से पोषण न मिलना।
– धूम्रपान, शराब, ड्रग आदि का सेवन।
– पेनकिलर, एंटीबॉयोटिक आदि दवाओं का लंबे समय तक सेवन।
– लंबे समय तक तनाव में रहना।
– लंबे समय तक कम नींद लेना अथवा अनावश्यक रूप से देर तक सोना। 
– शारीरिक श्रम का अभाव।
– प्रदूषित वातावरण में लंबे समय तक रहना।
– बचपन और बुढ़ापे में रोगप्रतिरोधक शक्ति सामान्य तौर पर कुछ कमजोर होती है, पर खराब जीवनशैली के चलते युवावस्था में भी यह कमजोर हो सकती है।
– गर्भवती स्त्री का खान-पान ठीक न हो या वह कुपोषण का शिकार हो तो होने वाले बच्चे की भी रोगप्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की संभावना बनी रहती है।
– अगर आप चीनी ज्यादा खाते हैं तो यह इम्यूनिटी के लिए नुकसानदेह है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में छपे एक शोध के अनुसार सौ ग्राम या इससे अधिक शुगर खा लेने की स्थिति में श्वेत रुधिर कणिकाओं की रोगाणुओं को मारने की क्षमता पांच घंटे तक के लिए कमजोर पड़ जाती है।
– कम पानी पीने से इम्यूनिटी कमजोर पड़ती है, क्योंकि पर्याप्त पानी के अभाव में शरीर से विजातीय द्रव्यों को बाहर निकाल पाना कठिन हो जाता है।

आपको मेरे इस लेख को पड़ कर अगर अच्छा लगा हो तो जरूर शेयर करे!

2 thoughts on “Immune system क्या है, Immune system को कैसे मजबूत करे?

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share via
Copy link
Powered by Social Snap