नमस्कार दोस्तों में जतिन चौहान आज आपको इस पोस्ट में MLM (Multi Level Marketing) की पूरी जानकारी के बारे में बताऊंगा, और सही नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी की पहचान कैसे करें ?
जिसे कुछ लोग (Networking Marketing) भी कहते हैं, कुछ लोग इसे (Chain System ) या पिरामिड स्कीम (Pyramid Scheme) और Direct selling business भी कहते हैं।
नेटवर्क मार्केटिंग के विषय में लोगों के मन में कई प्रकार के प्रश्न होते हैं? क्या यह व्यापार एक बड़ा घोटाला है? क्या इस बिज़नेस में लोगों को बस लूटा-ठगा जाता है? क्या नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी से हमें जुड़ना चाहिए?
आज हम इस Motivation and information पोस्ट में आपको नेटवर्क मार्केटिंग या Multi Level Marketing पर आपके उठने वाले सवालों के जवाब दूंगा, जिससे आपको नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस को समझने में आसानी होगी।
नेटवर्क मार्केटिंग या MLM एक बिज़नेस प्लान होता है जिसकी मदद से कंपनीयाँ अपने उत्पादों (Products) को बेचने का कार्य करती हैं। नेटवर्क मार्केटिंग में व्यक्ति सीधे कंपनी से जुड़ कर सामान (उत्पाद) को उपभोक्ता तक पहुँचाते हैं। नेटवर्क मार्केटिंग या MLM एक बोहोत ही पॉवर फुल बिज़नस होता है जिससे आप अपने लाइफ के जो कुछ भी चाहते है वो सब पा सकते है आपकी सफलता आपकी मेहनत और लगन पर निर्भर करती है,परंतु कुछ धोखेबाज कंपनियों के कारण नेटवर्क मार्केटिंग का नाम बदनाम हो गया है।
इस व्यापार में आपको product बेचने पर कुछ profit मिलता है, और साथ ही साथ आप अगर आप अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार या किसी भी अंजान व्यक्ति को company के बारे में बताते हो और अगर वह भी इस company से कुछ Product खरीदते है तो उसका benefit भी आपको मिलता है, और यदि वह आदमी भी किसी तीसरे आदमी को उस company और उसके plan के बारे में बताता है, और उस तीसरे आदमी के द्वारा भी उस company से कोई भी product ख़रीदा जाता है, तो उसका benefit उसके upper line वालो को भी मिलता है। और आपको भी मिलता है, इसी तरह अगर लोगो के संपर्क से नये नये व्यक्ति company से कोई भी product खरीदता है तो उसका benefit आपको भी मिलता है।
अधिकतर लोग नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में काम करना नहीं चाहते हैं
कई कंपनियां आती हैं अपने बाइनरी प्लान(चैन सिस्टम प्लान) लोगों को दिखा कर उन्हें लुभाती है और रातों-रात उनके पैसे लेकर भाग जाती है।
दूसरे वह लोग जिन्हें नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों मैं असफलता मिली होती है, वह नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी से अलग होने के बाद ऐसे कंपनियों के विषय में नकारात्मक बातें करते हैं और निंदा भी करते है
क्योंकि वह सफल नहीं हो पाए, इसलिए वो चाहते हैं की आप भी सफल ना हो पायें।
एक अच्छी Networking Marketing कंपनी को कैसे चुने?
एक अच्छे नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी से जुड़ने से पहले आपको उस कंपनी के बारे में कुछ मुख्य चीजों को जनना बहुत आवश्यक हैं.
1. कंपनी का सिद्धांत क्या है? ( Vision-Mission-Objectives )
किसी भी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी से जुड़ने से पहले आपको यह जानना होगा कि उस कंपनी का सिद्धांत क्या Vision-Mission-Objectives है, आपको यह भी समझना होगा की कंपनी लोगों को किस प्रकार के Plans Products और पैसे किस प्रकार प्रदान करती है।
आपको इस बात की पूरी जानकारी होनी चाहिए कि क्या सच में उस नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के उत्पादों से लोगों को फायदा मिलेगा। ऐसी कंपनी जिसका कोई बेहतर प्रॉडक्ट ना हो और
बिना किसी सिद्धांत Vision-Mission-Objectives के अगर वह कंपनी मात्र लोग जोड़ने और करोड़पती होने के सपने दिखाएं तो ऐसी कंपनीयो से दूर ही रहें क्योंकि ऐसी कंपनियां ज्यादा दिन नहीं चलती हैं।
2. कंपनी में लीडर और वहा के लोग कैसे हैं?
लीडर के पास कितनी टाइम का Knowledge है उसके सोच विचार केसे है, हर नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी मैं अच्छे लीडर का होना बहुत ही जरुरी होता है। क्योकि लोगों के साथ अपने ज्ञान को अच्छे से बाटते है। नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में सफलता लीडर्स पर निर्भर करता है। अगर अच्छे लीडर होंगे तो नए लोगों को अच्छी ट्रेनिंग मिलेगी और सफलता पाना आसान होता है। परंतु बिना लीडर्स के कोई भी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी सफलता प्राप्त नहीं कर सकती।
3. कंपनी में ट्रेनिंग कैसा दिया जा रहा है?
किसी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी और उसमें काम करने वाले लोगों के लिए बहुत ही जरूरी होता है की ट्रेनिंग का तरीका क्या है और ट्रेनिंग क्या दी जा रही है। ट्रेनिंग का मतलब लोग जोड़ने का ट्रेनिंग नहीं बल्कि ट्रेनिंग का मतलब होना चाहिए.
अपने कंपनी के प्रोडक्ट या उत्पाद को लोगों तक पहुंचाने और अपने Knowledge को बढाना इसमें एक बेहतर उत्पाद और लोगों को उससे होने वाले फ़ायदों के बारे में अच्छे से और ठीक तरीके से बता पाये,
याद रखें जो कंपनी आपके व्यक्तित्व विकास के लिए आप को ट्रेनिंग न दे रही हो, या आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा न देती हो तो ऐसी कंपनियों से दूर ही रहें।
अच्छी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियां हमेशा अपने काम करने वाले लोगों को मोटिवेशनल ट्रेनिंग तथा सकारात्मक विचार प्रदान करने की कोशिश करते हैं।
नेटवर्क मार्केटिंग एक ऐसी कंपनी या प्लेटफॉर्म है जहां आप बहुत कम उम्र में बहुत कुछ ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।
नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़ने पर आपको इतना सम्मान मिलेगा जितना एक बड़े नेता और अभिनेता को भी नहीं मिलता है।
अगर नेटवर्क मार्केटिंग में आप एक बार अच्छी मेहनत करके अपना एक अच्छा ग्रुप बना लेते हैं तो जीवन भर आपकी कमाई होती रहेगी। परंतु मेहनत तो आपको जीवन भर करना होगा ताकि आप और बेहतर बने और आगे बढ़ें।
ऐसा नही हिया की बीएस एक बार मेहनत कर ली और हो गया मही आपको मेहनत तो करना पड़ेगी हा हो सकता है एक अच्छा ग्रुप बना लेने के बाद मेहनत कम हो जाती है
एक सही नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी से जुड़ने पर व्यक्ति का व्यक्तित्व विकास होता है और उसे बहुत ज्यादा प्रेरणा भी मिलती है जिससे वह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने की ताकत रखता है।
नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियां अपने ट्रेनिंग के माध्यम से मन से नकारात्मक भावनाओं को निकाल देते हैं और सकारात्मक भावनाओं को दिन रात भरने की कोशिश करते हैं जो हर व्यक्ति के लिए एक अच्छी बात है।
अगर आपको स्टेज चढ़ने पर डर लगता है, लोगों से बात करने में डर लगता है तो किसी ना किसी अच्छे नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी से भले ही कुछ दिनों के लिए जरुर जुड़ें क्योंकि इससे जुड़ने के बाद आपके यह सब डर दूर हो जायेंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ जाएगा।
नेटवर्क मार्केटिंग की एक और सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप अपने मनचाहे समय में इसमें काम कर सकते हैं। नेटवर्क मार्केटिंग में उम्र, जाति, या शिक्षा का उतना महत्व नहीं होता है.
जितना कि उस कंपनी से मिले हुए ट्रेनिंग का महत्व होता है। अगर आपने उस कंपनी द्वारा दिए गए ट्रेनिंग को अच्छे से सीखते हैं समझते हैं तो वही काफी है।
नेटवर्क मार्केटिंग रातों-रात आमिर बनाने वाला व्यापार नहीं है इसमें सफल होने के लिए आपको कड़ी मेहनत लगन के साथ करनी पड़ती है और अपने लीडर को हमेशा follow करना होता है
हमेशा इन बातो को follow करना है और हम ये सब हमारे अन्दर महसूस करेंगे:-.
- · Positive Thinking ( सकारात्मक सोच रखना )
- · Make a list ( लिस्ट तैयार करना )
- · Show the plan ( प्लान बताना )
- · One to one (आप जिस व्यक्ति को प्लान देना चाहते है उससे खुद मिल कर उसे बताइए )
- · Follow up ( दोबारा बात करें )
- · Startup (करवाए)
- · 100% product user (सभी product use करना)
- · Attend all business related meetings
- · Be happy and exited [ खुश और उत्साहित रहें ]
- · Be prepared for new gays [ नए व्यक्ति के लिए तैयार रहें। ]
- · Meet new guys with confidence . [ नए व्यक्ति से आत्मविश्वास के साथ मिले।]
- · Make him comfortable. [ नए व्यक्ति को comfortable महसूस कराये।]
- · Explain business plan. [ गर्व के साथ अपना business plan बताये।]
- · Be a friend not boss. [ दोस्त के जैसा व्यव्हार करे।]
- · Involve in the work. [ वर्क में शामिल करें।]
- · Give him lots of examples of success. [ success के कई सारे उदाहरण दे।
- · Let him visualize. [ उसे success दिखाए।
- · Make him feel he can do this. [ उसे अहसास करवाये कि यह वह भी कर सकता है। ]
- · Introduce with seniors and colleague [ उसे अपने seniors और साथ काम करने वालो से मिलाए। ]
- · Give positive close. [ बात को positively ख़त्म करके घर भेजें।]
- · बेहतर नजरिया ( Better Way of Thinking )
- · समय का उपयोग ( use of time )
- · स्वरोज़गार ( Self-Employment )
- · लोगों की मदद करना (Help Others )
- · आर्थिक आजादी ( Financially Freedom )
( दोस्तो Jatininfo.com Motivation and Information के इस लेख में आपको सही से सही Information देने की कोशिश की है, अगर आपको मेरा यह लेख पसंद आया हो तो कमेंट करें जरूर करे और अपने दोस्तो में शेयर जरूर करे! )
धन्यवाद